पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम, सीएम, अंबानी सहित 100 मेहमान रहेंगे मंच पर

पीएम, सीएम, अंबानी सहित 100 मेहमान रहेंगे मंच पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्लोबलइन्वेस्टर्स समिट के 9 अक्टूबर को होेने वाले उद्घाटन समारोह का मंच कैसा होगा और कितने अितथि इस पर बैठेंगे इसका खाका तैयार हो गया है। तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को इंदौर आए मुख्य सचिव एंटनी डिसा ने आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कागज पर ड्राइंग बनाकर बताया कि मंच के सेंटर में एक लाइन होगी और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, उद्योग मंत्री वसुंधराराजे सिंधिया, अन्य मंत्री, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, एस्सार ग्रुप के चेयरमैन शशि रुइया, वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख अनिरुद्ध धूत अन्य सहित 10 लोग बैठेंगे। इस लाइन के दोनों ओर तिरछी तीन-तीन लाइन होंगी। इनमें कुल 90 लोग बैठेंगे।

इससे पहले मुख्य सचिव , पुलिस महानिदेशक कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थल अधिकारी सुरेंद्रसिंह, प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान अन्य अधिकारी एयरपोर्ट से विशेष बस से आयोजन स्थल तक आए। साथ में सीएम के सचिव एस.के. मिश्रा, कमिश्नर संजय दुबे, ट्रायफेक एमडी डी.पी. आहूजा, आईजी विपिन महेश्वरी, कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, डीआईजी राकेश गुप्ता आिद भी थे।

अधिकारियों को ड्राइंग बनाकर मंच की बैठक व्यवस्था समझाते मुख्य सचिव।

बस से किया दौरा