पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिटफंड कंपनी का एजेंट एक दिन के रिमांड पर

चिटफंड कंपनी का एजेंट एक दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | जयपुरकी एक चिटफंड कंपनी के नाम पर इंदौर के व्यक्ति से धोखाधड़ी करने वाले एजेंट को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी से पुलिस अन्य लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ करेगी।

छोटी ग्वालटोली टीआई ने बताया ट्यूलिप कंपनी के एजेंट अगफर उर्फ अजगर उर्फ नवाब बेग (38) निवासी साहिल अपार्टमेंट को कोर्ट में पेश किया, शनिवार तक का रिमांड मिला है। उससे इंदौर में बनाए गए एजेंटों के बारे में पूछताछ की जाएगी। टीआई ने बताया अगफर की तलाश में हमारी एक टीम जयपुर भी गई थी।