पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीकी खराबी से हज की पांचवीं फ्लाइट रद्द, आज जाएंगी तीन उड़ानेें

तकनीकी खराबी से हज की पांचवीं फ्लाइट रद्द, आज जाएंगी तीन उड़ानेें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजकी पांचवीं उड़ान शुक्रवार को एयरक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इसके चलते एयरपोर्ट और हज हाउस पहुंचे यात्री परेशान हुए। स्टेट हज कमेटी ने शाम 6 बजे की फ्लाइट रद्द होने की सूचना यात्रियों को सुबह 10 बजे से फोन और एसएमएस से दी। शनिवार को तीन फ्लाइट सुबह 10.30, शाम 6 और रात 1.30 बजे जाएगी। इसमें 700 यात्री हज पर जाएंगे।

मप्र स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी और जिला हज कमेटी के अध्यक्ष फारूक राइन ने बताया फ्लाइट रिशेड्यूल की गई। जो िवमान हाजियों को जेद्दा ले जाएगा वही वापस आकर अन्य हाजियों को भी ले जाएगा। उन्होंने बताया सभी हाजियों को शनिवार को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया। इस फ्लाइट से कुल 233 हाजी जाएंगे जिसमें इंदौर के 177, उज्जैन के 31, खंडवा के 16, बुरहानपुर देवास के तीन-तीन, मंदसौर के 2 और छतरपुर का एक व्यक्ति है।