पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्री माइग्रेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा भोपाल

डिग्री माइग्रेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा भोपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | राजीवगांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (आरजीपीवी ) की डिग्री, माइग्रेशन और डुप्लीकेट मार्कशीट सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए अब इंजीनियरिंग के छात्रों को भोपाल नहीं जाना होगा। तकनीकी शिक्षा विभाग की पहल पर शुक्रवार को इंदौर के आईपीएस एकेडमी में रीजनल सेंटर का लोकार्पण तकनीकी औैर उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा- छात्रों की सुविधा के लिए सेंटर शुरू किया गया है। इसे और भी अधिकार दिए जाएंगे। सेंटर द्वारा पेपर वितरक, फ्लाइंग स्क्वायर्ड और ऑब्जर्वर की नियुक्ति भी की जाएगी। इस दौरान आरजीपीवी के कुलपति डॉ. पीयूष त्रिवेदी ने कहा कि भविष्य में रीजनल सेंटरों के जरिये ही प्रोफेसरों के व्याख्यान का प्रसारण किया जाएगा। शिकायतें भी सुनी जाएंगी और सामान्य निर्देशों की जानकारी भी मिल सकेगी।

आरजीपीवी सेंटर खुला