पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी फर्जीवाड़े में महू से पिता पुत्र गिरफ्तार

पीएमटी फर्जीवाड़े में महू से पिता-पुत्र गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | पीएमटीफर्जीवाड़े में एसटीएफ ने महू से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। वे सरगना जगदीश सागर के गिरोह से संपर्क में आए थे। गिरोह का भंडाफोड़ हुआ तो सिलेक्शन होने के बावजूद इस छात्र ने कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया। इंदौर एसटीएफ टीम के प्रभारी मनोहरसिंह चौहान ने राजमोहल्ला महू से कुलदीप वर्मा और उसके पिता रवि वर्मा को हिरासत में लेकर भोपाल भेजा। कुलदीप इंदौर की एक कोचिंग क्लास में पढ़ता था। यहां सागर के खास गंगाराम पिपलिया ने उससे संपर्क किया तो वह तैयार हो गया। बाद में उसके स्थान पर स्कोरर बैठाकर पीएमटी-2013 दिलवा दी गई। कुलदीप के 105 नंबर आए। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया तो इससे घबराकर कुलदीप ने एडमिशन नहीं लिया। एसटीएफ ने पिता-पुत्र को पकड़ा तो उन्होंने 25 हजार बयाना देने की बात कही।