िसटी स्पोर्ट्स
इंदौर | अहमदाबादमें खेले जा रहे चतुष्कोणीय सीरीज के अभ्यास मैच में मध्यप्रदेश अंडर-16 टीम ने बड़ौदा को 6 विकेट से हरा दिया। तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन बड़ौदा की दूसरी पारी 113 पर सिमट गई और मप्र को जीत के लिए 101 रनों का लक्ष्य मिला। मप्र ने 43.4 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। हर्ष गवली ने 30 और राहुल चंद्रोल ने 39 रनों की पारी खेली। मप्र लीग के तीसरे मैच में 28 सितंबर से गुजरात का सामना करेगा।
संक्षिप्तस्कोर : बड़ौदा पहली पारी : 166रन, मप्रपहली पारी : 179रन, बड़ौदादूसरी पारी : 73.1ओवर में 113 रन (निखिल सिकरवार 4, प्रांजल दीक्षित 3, रितेश शाक्य 3 विकेट), मप्रदूसरी पारी : 43.4ओवर में 4/102 रन (हर्ष गवली 30, राहुल चंद्रोल 39, सूरज सेंगर 22* रन).
अनुषाको टेटे में ट्रिपल क्राउन
इंदौर | सयाजीक्लब में आयोजित चौथी इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के महिला एकल में अनुषा कुटुंबले विजेता रहीं। उन्होंने फाइनल में मनीषा कटारिया को 3-0 से हराकर स्पर्धा में तीसरा खिताब जीता। अनुषा ने सबजूनियर और जूनियर बालिका वर्ग में भी खिताबी जीत हासिल की थी। पुरुष वर्ग में हेमंत रमन विजेता रहे। उन्होंने शशांक शर्मा को 4-0 से हराकर पहली बार पुरुष एकल का खिताब जीता। जय दुबे सबजूनियर, हेमंत रमन जूनियर, अनिशा मेहता यूथ बालिका, रोहन जोशी यूथ बालक और आयजी पुरोहित वेटरन्स में विजेता रहे थे। पुरस्कार वितरण हेमंत गुप्ता, बीओआई के पी. वागसकर, ओम सोनी और मो. जियाउल्लाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
िजलायोग स्पर्धा 30 को
इंदौर | इंदौरजिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला योग स्पर्धा सांवेर रोड स्थित गौरव वैभव पब्लिक स्कूल में 30 सितंबर को आयोजित होगी। स्पर्धा में सबजूनियर, जूनियर और सीनियर बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। स्पर्धा के आधार पर रतलाम में आयोजित होने वाली 33वीं मप्र राज्य स्तरीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली इंदौर जिला और इंदौर कॉर्पोरेशन टीम का चयन किया जाएगा। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी स्पर्धा स्थल पर एसएस तोमर से संपर्क कर सकते हैं।
शूटिंगमें डेली कॉलेज का दबदबा
इंदौर | मप्रराइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में डेली कॉलेज में आयोजित 17वीं मध्यप्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान डेली कॉलेज के निशानेबाजों का दबदब