- Hindi News
- गुरुद्वारा बेटमा साहिब में सजा कीर्तन दरबार, टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर की नींव रखी
गुरुद्वारा बेटमा साहिब में सजा कीर्तन दरबार, टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर की नींव रखी
इंदौर|500 सालाशताब्दी गुरमत समागम के तहत गुरुनानक देव महाराज के ज्योति ज्योत पूरब के उपलक्ष्य में विशाल कीर्तन दरबार गुरुद्वारा बेटमा साहिब के लंगर हॉल में सजा। यहां आईटीआई (टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर) की नींव भी रखी गई, जहां बेरोजगारों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया और महासचिव जसबीर सिंह गांधी ने बताया 48 घंटे रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता सुबह साढ़े आठ बजे हुई। सबसे पहले हजूर रागी जत्था भाई गोपाल सिंह ने कीर्तनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद अमृतसर से आए भाई किशन सिंह ने गुरमत विचार पेश किए। उन्होंने बताया गुरु नानक देव महाराज ने सच का उपदेश सारी सृष्टि को दिया और हक की नेक कमाई ईमानदारी से करने का उपदेश दिया। अमृतसर से आए जगतार भाई ने कहा- वह भाग्य वाला समय है, जब मनुष्य परमात्मा को याद करता है, ऐसे समय को मैं बलिहार जाता हूं। पटियाला से आए अमरजीत सिंह तान ने बताया जो सिद्धांत पर चलता है, वही गुरुजी को प्यारा लगता है।