- Hindi News
- पाकिस्तान से आया 25 लाख की फर्जी लॉटरी का कॉल
पाकिस्तान से आया 25 लाख की फर्जी लॉटरी का कॉल
पीएससीकी तैयारी कर रही छात्रा ने पाकिस्तान से आए 25 लाख की लॉटरी के कॉल के झांसे में आकर बीस हजार रुपए गंवा दिए। कॉल करने वाले पुरुष और महिला ने छात्रा से पांच घंटे बात की। इस दौरान उससे रुपए एक बैंक खाते में डलवा लिए।
इंस्पेक्टर सोमा मलिक बागड़ी ने बताया गणेश नगर की रहने वाली संगीता कुर्मी ने सोमवार को इस मामले में शिकायत की। उसने बताया 20 सितंबर को उसे नं. 923006006620 और इससे मिलते-जुलते नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले ने पूछा क्या आप एयरटेल कंपनी की सिम इस्तेमाल करते हैं। संगीता ने कहा हां तो उन्होंने एक नंबर बताया और पूछा क्या यह आपकी सिम पर लिखा हुआ नंबर है (इसे सिन नंबर कहा जाता है)। संगीता ने मोबाइल से सिम निकालकर देखी तो वही नंबर निकला। पांच मिनट बाद फिर कॉल आया। व्यक्ति ने कहा-आपके नंबर पर 25 लाख की लॉटरी खुली है। इसके बदले आपको इनकम टैक्स के 20200 रुपए एक खाते में जमा करने होंगे। संगीता ने कहा-मैं अपने घरवालों से पूछ लूं तो व्यक्ति ने कहा लकी ड्रा का मामला है, जल्दी नहीं की तो रुपए डूब जाएंगे। उसने कॉल काटने नहीं दिया।
मुंह बोले भाई से लिए बीस हजार और खाते में जमा किए संगीता के पास रुपए नहीं थे तो उसने मुंह बोले भाई के पास जाकर उससे रुपए लिए। उसने कॉल काटे बिना मोबाइल बैग में रखा और खाते में रुपए जमा कर दिए। प्रारंभिक जांच में पता चला खाता नंबर राकेश चौधरी के नाम है।
इन नंबरों से बचें
+92वाले नंबर पाकिस्तान के हैं। यहां से देशभर में कई लोगों को ऐसे ही कॉल रहे हैं। पिछले दिनों ओल्ड जीडीसी की शिक्षिका के साथ भी ऐसे ही 25 लाख की लॉटरी के नाम पर 3 लाख रुपए ठग लिए गए थे।