पीपल्याहाना से सब्जी मंडी हटाई
पीपल्याहाना से सब्जी मंडी हटाई
इंदौर| पीपल्याहानाचौराहे पर लगने वाली सब्जी मंडी को सोमवार को प्रशासन ने हटवा दिया। सुबह से ही अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। यहां किसी को भी सड़क पर नहीं बैठने दिया गया। देखते-देखते ही सब्जी वाले भी एकजुट हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इनका कहना था कि सालों से हम यहां बैठ रहे हैं, यहां से हटेंगे तो ग्राहकी खत्म हो जाएगी। वहीं, प्रशासन का कहना था कि चौराहे के आगे खाली पड़ी जमीन पर आप लोग बैठो, जिससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम नहीं हो। इसके बाद भी कुछ लोग नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटा दिया गया। आखिर में सभी मुख्य मार्ग छोड़कर खाली पड़ी जमीन पर बैठने के लिए राजी हुए।