उद्योगपतियों का हस्ताक्षर अभियान
उद्योगपतियों का हस्ताक्षर अभियान
इंदौर| जिलाउद्योग केंद्रों के एकेवीएन में विलय के प्रस्ताव को लेकर उद्योगपतियों का विरोध जारी है। मानव शृंखला बनाने के बाद उद्योगपतियों ने सोमवार को औद्योगिक क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। सुबह शुरू हुए इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तैयार कर 1500 उद्योगपतियों के हस्ताक्षर लिए गए। ज्ञापन की एक कॉपी गांधी प्रतिमा पर मंगलवार सुबह रखी जाएगी। संघर्ष समिति के चेयरमैन संजय पटवर्धन ने कहा कि सभी उद्योगपति शासन के विलय के प्रस्ताव के विरोध में हैं।