- Hindi News
- होम गार्ड भर्ती की आयु सीमा 40 वर्ष है तो सब इंस्पेक्टर के लिए 33 क्यों?
होम गार्ड भर्ती की आयु सीमा 40 वर्ष है तो सब इंस्पेक्टर के लिए 33 क्यों?
व्यावसायिकपरीक्षा मंडल जनवरी में पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर भर्ती सहित तमाम परीक्षाएं आयोजित करेगा। इस मामले में पूर्व प्रतियोगी संगठन के 25 से ज्यादा प्रतियोगियों ने व्यापमं प्रबंधन को पत्र लिख उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाकर 40 वर्ष की जाए। इसके लिए उन्होंने हाल ही में पीएससी द्वारा जारी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को आधार बनाया। इन प्रतिभागियों का कहना है जब गृह विभाग के कार्यक्षेत्र में आने वाले होमगार्ड भर्ती की आयु सीमा 40 वर्ष की जा सकती है तो आरक्षक और सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया में क्यों नहीं बढ़ाई जा सकती। वे इस बारे में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखेंगे।
अभीअधिकतम 33 है आयु सीमा-व्यापमं नेइन परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष रखी है जबकि ओबीसी के लिए 31 और एससी-एसटी के लिए 33 साल रखी। प्रतिभागियों की मांग है कि इसे क्रमश: 35, 38 और 40 किया जाए। हालांकि होम गार्ड भर्ती परीक्षा 28 सितंबर को होना है।