पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

युवक की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| रविवारदेर रात हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें दो नाबालिग हैं। अभी चार और आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात उस वक्त हुई जब युवक काम खत्म कर घर लौट रहा था।

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार टापू नगर निवासी हरि (30) पिता सुखलाल की आस्था टॉकिज के पास घेरकर चाकू, गैंती, फावड़ा, डंडा आदि से हमला कर हत्या कर दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। पुलिस 9 आरोपियों सूरज, अक्कू, शुभम, पंकज, नीरज, छाया, विद्या दो नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया था। टीआई एसएस दास ने बताया अब तक छाया, विद्या, नीरज दो नाबालिग की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि चार की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आए दिन शराब पीकर उनके यहां गाली-गलौज और झगड़ा करता था। वहीं मृतक के परिवार का कहना है आरोपी उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगते थे। उल्लेखनीय है कि पिछले माह में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत परदेशीपुरा थाने पर की गई थी।