- Hindi News
- मकान मालिक पहले पूरी जानकारी लें, फिर किराएदार रखेंं : डीआईजी
मकान मालिक पहले पूरी जानकारी लें, फिर किराएदार रखेंं : डीआईजी
मकान-मालिकोंके खिलाफ पुलिस ने फिर से सख्ती शुरू कर दी है। डीआईजी के निर्देश हैं कि मकान मालिक पहले किराएदार की पूरी जानकारी लें, फिर मकान किराए पर दें।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी राकेश गुप्ता ने थाना प्रभारी सहित सभी मातहतों की बैठक ली। इस दौरान इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पुख्ता व्यवस्था करने की बात हुई। पुलिस का टारगेट ऐसे मकान-मालिक होंगे, जिन्होंने किराएदार की सूचना थाने पर नहीं दी है। हाल में विजय नगर में एक घटना हुई थी, जिसमें दो दिन पहले मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने सराफा के ज्वेलर को ठग लिया था। मकान मालिक जानकारी भी नहीं ले सका था। ऐसे में कोई आपराधिक व्यक्ति भी यह हरकत कर सकता है। इसे देखते हुए सख्त निर्देश हैं कि व्यक्ति किराएदार की सूचना दे। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी किराएदार की चेकिंग में लगाया जाएगा।
वाहनचेकिंग और गुंडों की धरपकड़ होगी- पुलिसरोजाना पूर्व पश्चिम के एक-एक सीएसपी सर्कल में भारी बल के साथ अभियान चलाएगी। तीन घंटे दिन में किसी भी समय पूरा इलाका सील कर वाहन चेकिंग होगी और फिर बदमाशों की धरपकड़ होगी। इसमें गुंडे, बदमाश, लुटेरे, वारंटी, फरार, साइबर कैफे, जिलाबदर सभी की चेकिंग होगी। डीआईजी ने बताया गरबा पंडालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की है। यह सुनिश्चित करना थाना प्रभारी का काम रहेगा कि वहां कैमरे भी लग जाएं। सभी थानों को निर्देश हैं कि कहीं भी विवाद की सूचना मिलने पर त्वरित एक्शन लिया जाए।