आलू में बढ़ोतरी
आलू में बढ़ोतरी
इंदौर| नवरात्रिकी ग्राहकी का असर मंडी में भी पड़ा है। इसके चलते आलू में 1 रुपए किलो की तेजी रही। प्याज और लहसुन के भाव में 1 रुपए किलो की मंदी बताई गई। राशन का आलू 825 से 900 मीडियम 700 से 800 रुपए के भाव रहे। आवक 4000 कट्टे की रही। यूपी का आलू 830 से 880 रुपए के भाव रहे और आवक 5 गाड़ी की रही। प्याज बेस्ट सुपर मोटा 500 से 650 बारीक 200 से 300 एवरेज 400 से 600 रुपए के भाव रहे। प्याज की आवक 70 गाड़ी की रही। लहसुन बारीक 1500 से 2000 पूना लड्डू 2500 से 3200 सुपर फूल गोला 3500 से 4000 रुपए के भाव रहे और आवक 10000 बोरी की रही।