पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंसेक्स 116, निफ्टी 84 अंक उछला

सेंसेक्स 116, निफ्टी 84 अंक उछला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने और चांदी में गिरावट जारी

बंबईशेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के दौरान एक समय 27000 अंक से नीचे जाने के बाद उबरा और अंत में 116 अंक की बढ़त के साथ 27206.74 अंक पर बंद हुआ।

कमजोर वैश्विक रुख के बीच आईटीसी, टाटा मोटर्स ओएनजीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लेवाली से बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27008.12 अंक पर कमजोर खुलने के बाद 27000 अंक से नीचे 26918.93 अंक पर गया। हालांकि कारोबार के मध्य में चली लेवाली से अंत में सेंसेक्स 116.32 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27206.74 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 21.79 अंक टूटा था। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8100 अंक से नीचे 8064.80 अंक तक गया। अंत में यह 24.85 अंक या 0.31 प्रतिशत के लाभ से 8146.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की जिन अन्य कंपनियों के शेयरों में लाभ रहा।