- Hindi News
- इक्वेस्टेरियन प्रीमियर लीग में शहर की सुदीप्ति को गोल्ड
इक्वेस्टेरियन प्रीमियर लीग में शहर की सुदीप्ति को गोल्ड
सुदीप्ति ने इस कॉम्पीटिशन में गोल्ड के साथ ही सिल्वर और ब्रांज़ मैडल भी हासिल किया।
City Achiver
िसटी रिपोर्टर :इंदौर
शहरकी सुदीप्ति हजेला ने इक्वेस्टेरियन प्रीमियर लीग कै चौथे क्वालिफाइंग राउंड में गोल्ड हासिल किया है। बेंगलुरु में हुए इस लीग में छह अलग-अलग इवेंट्स हुए। 11 वर्षीय सुदीप्ति ने इनमें गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज़ हासिल किया है।
14 सितंबर को इक्वेस्टेरियन प्रीमियर लीग में हु़ए इंट्रोडक्टरी ड्रेसाज में सुदीप्ति ने थॉरो ब्रीड के हॉर्स हीरोज़ फ्रेंड पर राइडिंग की और प्रिलिम्नरी ड्रेसाज में जर्मन ब्रीड हॉर्स क्रोकोडाइल डूंडी पर। हॉर्स राइडिंग में घोड़े के साथ तालमेल की खास अहमियत है। कई कंटेस्टेंट्स अपने घोड़े साथ लेकर जाते हैं, लेकिन सुदीप्ति ने नए घोड़ों पर राइडिंग कर गोल्ड हासिल किया। अब सुदीप्ति 23 अक्टूबर को होने वाली फेडरेशन इक्वेस्टेरियन वर्ड चैलेंज कॉम्पीटिशन के लिए तैयारी कर रही हैं।
घोड़ेकी तबीयत नासाज़ तो राइडर मुकाबले से बाहर
पूर्वमें हॉर्स राइडर रहे सुदीप्ति के पिता मुकेश हजेला ने बताया कि इस तरह की हॉर्स राइडिंग कॉम्पीटिशंस में उतरने से ठीक पहले हॉर्स का वेटनरी इन्सपेशन होता है। अगर घोड़ा चोटिल, बीमार या ज़रा भी अनफिट लगा तो राइडर कॉम्पीटिशन में पार्टिसिपेट नहीं कर सकेगा। सुदीप्ति के साथ ऐसा हो चुका है।
सातदिन छह-छह घंटे प्रैक्टिस
सुदीप्तिने बताया कि नए घोड़ों पर राइडिंग आसान नहीं है क्योंकि सारा खेल घोड़े के साथ कम्युनिकेशन पर टिका है। यह सिर्फ तब होगा जब हॉर्स के साथ आपका कम्फर्ट लेवल रहेगा। इस मुकाबले में मैं नए घोड़ों पर राइड करने वाली थी इसलिए मैंने कॉम्पीटिशन से सात दिन पहले छह-छह घंटे प्रैक्टिस की।