पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा का फैसला राज्य सुरक्षा परिषद एक माह में करे

सुरक्षा का फैसला राज्य सुरक्षा परिषद एक माह में करे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटिस के बाद भी एमवाय के डॉक्टर नहीं दे रहे ड्रग ट्रायल एग्रीमेंट की कॉपी

राज्यसूचना आयुक्त के नोटिस के बावजूद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ड्रग ट्रायल से जुड़े क्लीनिकल ट्रायल एग्रीमेंट (सीटीए) की कॉपी देने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को एमवायएच प्रशासन को एक और नोटिस मिला। इसके बाद अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर ने डीन डॉ. पुष्पा वर्मा को चिट्ठी लिखी। इससे पहले भी वे एक पत्र लिख चुके हैं।

एमवायएच में मरीजों पर हुए क्लीनिकल ड्रग ट्रायल मामले में डॉ. आनंद राय ने राज्य सूचना आयुक्त से अपील की थी। याचिकाकर्ता डॉ. राय का कहना था कि मरीज को ट्रायल में शामिल करने के पूर्व एक एग्रीमेंट किया जाता है। यह मरीज कंपनी के बीच होता है। इसमें दवा के दुष्प्रभाव से लेकर बीमा शर्तों का उल्लेख रहता है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन ने जब इसकी कॉपी नहीं दी, तब डॉ. राय ने राज्य सूचना आयुक्त को अपील की थी। इसके बाद एक माह पहले एमवाय अधीक्षक डॉ.पीएस ठाकुर को नोटिस मिला था। तब उन्होंने सीटीए की कॉपी उपलब्ध करवाने के लिए चिट्ठी लिखी थी। साथ ही यह भी लिख दिया था कि यदि कॉपी नहीं देते हैं तो इसके लिए आप ही जिम्मेदार होंगे। इसके बाद भी याचिकाकर्ता को सीटीए की कॉपी नहीं दी जा रही है। सोमवार दोपहर भोपाल से दूसरा नोटिस मिलने के बाद डॉ. ठाकुर ने कॉलेज प्रशासन को दूसरी चिट्ठी लिख दी है। इसमें भी सीटीए की कॉपी मांगी गई है। गौरतलब है कि इस मामले में डॉ. अनिल भराणी, डॉ. अपूर्व पौराणिक, डॉ. सलिल भार्गव, डॉ. हेमंत जैन और डॉ. अशोक बाजपेयी द्वारा किए गए सीटीए की कॉपी आरटीआई में मांगी थी।