पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल में भी नहीं हुई शिकायत की जांच

दो साल में भी नहीं हुई शिकायत की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ मामला जपं सेंधवा की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की शिकायत का

भास्करसंवाददाता | सेंधवा

जनपदपंचायत सेंधवा की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच दो साल बाद भी नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता ने फिर से कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

शिकायकर्ताओं में पूर्व नपाध्यक्ष राजेंद्र मोतीयानी सामाजिक संस्था संचालक विजय पाठक ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके अनुसार जपं को साल 2009 से 11 तक 1 करोड़ 77 लाख 7 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई। जिसमें 7079 शौचालय बनाए गए। पंचायत के अफसरों ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। गरीब आदिवासी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। मुख्य सचिव, आदिवासी विकास भोपाल एवं आयुक्त इंदौर आदि से की गई थी।

कमिश्नर इंदौर ने 20 मार्च 2012 को कलेक्टर को जांच के लिए लिखा। सूचना के अधिकार के तहत बड़वानी कलेक्टर ने 21 अप्रैल 2014 को बताया जांच प्रचलन में है। आयुक्त कार्यालय ने 1 मई को बताया कलेक्टर से अभी तक प्रतिवेदन नहीं मिला। जांच के लिए पत्र लिखा था लेकिन दो साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।