पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांवेर नगर पंचायत अग्निकांड में पूर्व सांसद गुड्डू के बयान

सांवेर नगर पंचायत अग्निकांड में पूर्व सांसद गुड्डू के बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| सांवेरनगर पंचायत में नौ साल पहले हुए अग्निकांड के मामले में पूर्व सांसद सांवेर के पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू के बयान हुए। 9 जनवरी 2005 को नगर पंचायत सांवेर का रिकॉर्ड जल गया था। तत्कालीन सीएमओ के खिलाफ सांवेर थाने में शिकायत की गई थी, किंतु केस का खात्मा हो गया था। बाद में गुड्डू ने प्रभारी सीएमओ संजय जैन के खिलाफ पुन: सांवेर थाने में शिकायत की, जिस पर धारा 436 के तहत केस कायम किया गया। सोमवार को उसी केस के संदर्भ में अपर सत्र न्यायाधीश इकबाल गौरी खान की अदालत में गुड्डू के बयान हुए। आरोपी जैन की ओर से अधिवक्ता पीके शुक्ला एमएस चौहान ने पक्ष रखा।