- Hindi News
- पीएससी 12 मुख्य परीक्षा को निरस्त करने पर फैसला सप्ताहभर में
पीएससी-12 मुख्य परीक्षा को निरस्त करने पर फैसला सप्ताहभर में
इंदौर | लोकसेवा आयोग की पीएससी 2012 मुख्य परीक्षा का परचा बाजार में बेचे जाने की विस्तृत जांच रिपोर्ट एसटीएफ ने प्रबंधन को सौंप दी है। अब रिपोर्ट को आधार बनाकर प्रबंधन परीक्षा निरस्त करने अथवा नहीं करने पर निर्णय लेगा। अंतिम निर्णय में सप्ताहभर लगेगा। शेष-पेज 6 पर
पीएससीप्रबंधन का कहना है कि शासन से चर्चा के बाद अगले सोमवार तक निर्णय ले लिया जाएगा। हालांकि मुख्य परीक्षा पास कर फायनल इंटरव्यू के लिए चयनित हो चुके प्रतिभागियों की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि परीक्षा निरस्त की जाए। विस्तृत रिपोर्ट में उन 65 छात्रों के नाम का भी जिक्र है, जिन्होंने परचा खरीदा और फिर उसी आधार पर परीक्षा में बैठे।
क्या है मामला
पीएससी 2012 की मुख्य परीक्षा का परचा लीक होने की सूचना के बाद एसटीएफ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में यह बात साबित हुई थी कि इसके परचे बेचे गए थे। लगभग 400 पदों के लिए 1100 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हो चुके हैं, इसलिए वे अब खुलकर परीक्षा निरस्त करने का विरोध कर रहे हैं।
रिपोर्ट का अध्ययन कर रहे हैं
एसटीएफ की तरफ से हमें विस्तृत रिपोर्ट मिल चुकी है। इसका अध्ययन जारी है। दो-तीन दिन में पूरी तरह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिर बैठक में परीक्षा निरस्त करने या करने पर निर्णय होगा। अधिकतम 10 दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।
मनोहर दुबे, सचिव, पीएससी