पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उषा ठाकुर के खिलाफ नारायणगढ़ कोर्ट में परिवाद

उषा ठाकुर के खिलाफ नारायणगढ़ कोर्ट में परिवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नारायणगढ़ (मंदसौर)

नारायणगढ़न्यायालय में इंदौर की विधायक उषा ठाकुर के खिलाफ आपराधिक परिवाद दायर किया गया है। सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। एडवोकेट एम. सैयद मंसूरी ने बताया उषा ठाकुर ने गरबा उत्सव में मुस्लिम समाज के लड़कों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने को लेकर बयान िदया था। कहा था कि मुस्लिम समाज के लोगों के कारण हम वंदे मातरम् आधा ही गाते हैं। इस बयान के विरोध में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा हरिप्रसाद गेहलोत ने परिवाद प्रस्तुत किया। न्यायालय ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया है।

सज्जन वर्मा का निशाना

कांग्रेसके पूर्व सांसद सज्जन वर्मा ने भाजपा विधायक उषा ठाकुर के बयान को लव जिहाद से जोड़ते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है। कहा भाजपा के बड़े नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम नेताओं के साथ की है। भाजपा को उस वक्त लव जिहाद याद क्यों नहीं आया?

ठाकुर की तबीयत खराब : नारायणगढ़ कोर्ट में दायर हुए परिवाद को लेकर भास्कर ने विधायक ठाकुर से संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो पाई। बताया गया कि सुश्री ठाकुर तबीयत खराब होने के कारण फिलहाल बात नहीं कर सकेंगी।

बयान का िवरोध