- Hindi News
- साइंस फैकल्टी का बिगड़ा रिजल्ट, कॉलेज बंद कराया, एसडीएम की गाड़ी पर चढ़े; चक्काजाम
साइंस फैकल्टी का बिगड़ा रिजल्ट, कॉलेज बंद कराया, एसडीएम की गाड़ी पर चढ़े; चक्काजाम
{ बीएससी थर्ड से सेम तक विद्यार्थियों ने हासिल किए 70 से 80 अंक।
{ इस बार 5 से 25 नंबर देखकर आक्रोशित हुए विद्यार्थी।
{ 1 बजे से अंजड़ रोड पर किया चक्काजाम। दोपहर 1.30 बजे पहुंचे पुलिस जवान।
{ विरोध के दौरान कंट्रोल रूम आरआई पराग खरे के मौके पर आने की सूचना प्रसारित कर रहा था। वहीं श्री खरे टीआई एम.के. दुबे की लोकेशन पूछ रहे थे।
{ कोतवाली से प्राप्त जानकारी अनुसार टीआई श्री दुबे पेशी पर इंदौर गए हुए थे।
{ दाे विद्यार्थी एसडीएम के वाहन पर चढ़कर रोष जताने लगे।
{ पुलिस जवानों ने एसडीएम के वाहन से उन्हें नीचे उतारा, तो विद्यार्थी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
{ एक घंटे तक विद्यार्थियों ने अंजड़ रोड पर चक्काजाम किया। इस दौरान वे यूनिवर्सिटी हाय-हाय के नारे लगाते रहे।
{ दोपहर 1.50 बजे कॉलेज पहुंचे एसडीओपी वी.के. सिसौदिया।
{ करीब दो माह पहले बीएससी सिक्स सेम का खराब रिजल्ट आने पर यूनिवर्सिटी गए थे विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता। इसी तरह छह माह पहले बीए फोर्थ सेम के खराब रिजल्ट पर भी विद्यार्थियों को जाना पड़ा था यूनिवर्सिटी।
घटनाक्रम में खास-खास
तीन दिन में कराएंगे समाधान
दोपहर1.43 बजे एसडीएम श्री आर्य, प्रभारी डॉ. गुप्ता अन्य प्राध्यापकों के साथ कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों से चर्चा करने आए। यहां कलेक्टर रवींद्रसिंह के माध्यम से आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग सचिन िसन्हा को पत्र लिखकर तीन दिन में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तीन दिन कॉलेज बंद रखने की घोषणा की। इसके बाद भी रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्राचार्य खुद जाएंगे विश्वविद्यालय
खुद को आग लगाने की दी चेतावनी
आगे बढ़ा युवा उत्सव
पीजीकॉलेज में 23 24 सितंबर को कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव के तहत विविध कार्यक्रम होना थे। प्रबंधन ने कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है। उत्सव प्रभारी डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने बताया कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है।
सर! हमारा रिजल्ट खराब निकाला गया है। आपके कहने पर हम इंदौर आने को तैयार है। हमारे आवागमन का खर्च क्या आप उठाएंगे? अब हम रिवेल्यूएशन फीस भी जमा नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि रिवेल्यूएशन फार्म भराए बिना आप हमारे रिजल्ट में सुधार करें। अन्यथा हम सभी विश्वविद्यालय आकर स्वयं को