पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली उड़ान से 233 हज यात्री रवाना

पहली उड़ान से 233 हज यात्री रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टर्मिनलमें प्रवेश पास बनवाने में हज कमेटी को काफी परेशानी हुई। कमेटी नेे तीन सौ से ज्यादा लोगों के पास बनवाने का आवेदन विमानतल प्रबंधन को दिया गया था, जो हज यात्रियों की मदद कर सकें, लेकिन पास जारी होने में शाम हो गई। दूसरी ओर एयर कनजेशन और याित्रयों को िवमान में बैठाने और सामान लोड करने में हुई देरी से उड़ान सवा चार घंटा देरी से रवाना हुई।

88 साल की जुबेदा बी और 11 साल की समीरा भी गई

हजयात्रियोंमें सबसे बुजुर्ग थीं जुबेदा बी (88) जो छोटे भाई इमरान-उल हक के साथ गईं। इंदौर के दौलतगंज में रहने वाली जमीला बी ने बताया पहली बार आवेदन किया और खुदा ने ये मौका दे दिया। यात्रियों में सबसे छोटी थीं समीरा। 11 साल की समीरा पिता मोहम्मद सलीम पटेल आसिफ मां जमीला बी के साथ हज पर गई।

हज हाउस में मेले जैसा दृश्य

इंदौर।हजकी पहली उड़ान तय समय से सवा चार घंटे देरी से रात 10 बजे जेद्दा रवाना हुई। इसमें 233 हज यात्री सवार थे। सदर बाजार स्थित हज हाउस और एयरपोर्ट पर मेले जैसा दृश्य था। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन शाम करीब छह बजे विमानतल पहुंची और शुभ यात्रा के लिए दुआ की। हज की दूसरी उड़ान मंगलवार शाम छह बजे रवाना होगी।

सदर बाजार हज हाउस से जेद्दा के लिए यात्रियों को रवाना करते परिजन। फोटो| दीपक जैन

रात 10 बजे गए यात्री, आज शाम छह बजे दूसरी उड़ान