राघव और साई को टेनिस खिताब
राघव और साई को टेनिस खिताब
इंदौर | इंदौरके राघव जयसिंघानी ने इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल का खिताब जीत लिया। बालिका एकल में आंध्रप्रदेश की वाई. साई चैंपियन रहीं। उन्होंने इंदौर की तुहिना चोपड़ा को 6-4, 6-2 से हराया। 18 वर्ष बालक एकल में राघव ने महाराष्ट्र के ध्रुव सुनीश को 5-7, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। समापन समारोह इंदौर के डिप्टी कमिश्नर अरविंद शरण (कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज, सर्विस टैक्स) के आतिथ्य में हुआ।
सेमीफाइनलपरिणाम : बालक18 वर्ष : राघव जयसिंघानी विवि सिद्धार्थ पसेती 6-2, 6-0, ध्रुव सुनीश विवि आकाश नंदवाल 6-2, 6-4, बालिका 18 वर्ष : तुहिना चोपड़ा विवि सेराह मेनेजेस 6-3, 6-3, वाई साई विवि पान्या भल्ला 6-2, 6-3.
बास्केटबॉल-बॉक्सिंगमें इंदौर का दबदबा
इंदौर | ग्वालियरमें आयोजित राज्य शालेय बास्केटबॉल और बॉक्सिंग स्पर्धा में इंदौर संभाग बालक और बालिका के 14, 17 और 19 वर्ष आयु के सभी वर्गों में स्थान हासिल करने में सफल रहा। बास्केटबॉल बालिका में इंदौर 14, 17 वर्ष में उपविजेता, 19 वर्ष में विजेता रहा। बालक 14 वर्ष में उपविजेता, 17 और 19 वर्ष में तीसरे स्थान पर रहा। बॉक्सिंग के 19 वर्ष 51 किग्रा, 57 किग्रा और 64 किग्रा में स्वर्ण, 81 किग्रा में रजत, 54, 60, 75 किग्रा में कांस्य पदक जीते। 17 वर्ष बालक समूह में 75 किग्रा में स्वर्ण, 80 और 48 किग्रा में कांस्य पदक मिला।
हार्दिकको रजत पदक
इंदौर | कैलिफोर्नियामें आयोजित चौथी इंटरनेशनल साफ्ट टेनिस स्पर्धा के जूनियर मिक्स केटेगरी में इंदौर के हार्दिक कटारिया ने रजत पदक हासिल किया। एमरल्ड हाइट्स स्कूल के छात्र हार्दिक को फाइनल में थाईलैंड के ए.खरावत ने 5-2 से हराया। हार्दिक नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली मप्र टीम में भी शामिल थे।
केतनबने मप्र ओपन स्नूकर चैंपियन
इंदौर | सयाजीक्लब में आयोजित मध्यप्रदेश ओपन इनामी स्नूकर चैंपियनशिप में केतन चावला विजेता रहे। फाइनल में उन्होंने राकेश विनोदिया को 12-61, 65-27, 64-35, 56-45 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में वीरेंद्र शर्मा ने प्रियंक जायसवाल को 72-43, 49-59, 49-45 से शिकस्त दी। पुरस्कार डॉ. सुधीर खेतावत, मनोज कासलीवाल मोहम्मद जियाउल्लाह के आतिथ्य में वितरित किए गए।
इंदौरओपन गोल्फ में सैफ