पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंसेक्स 139, निफ्टी 42 अंक सुधरा

सेंसेक्स 139, निफ्टी 42 अंक सुधरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने और चांदी में गिरावट

इंदौर| वैिश्वकबाजार में सोने और चांदी में गिरावट के चलते स्थानीय सराफा बाजार में भी ऐसा ही माहौल रहा। इसमें सोना 70 रुपए गिरकर 27160 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 150 रुपए उतरकर 40975 रुपए प्रति किलो के भाव रही।

चांदी पाट (99.99) 41300 चांदी चौरसा (एसए) 41000 चांदी टंच (कच्ची चांदी) 40975 चांदी सिक्का (प्रति नग) 825 स्वर्ण केडबरी (99.50) दस ग्राम 27170 रवा पक्का 27150 रवा कच्चा 27140 सोना ऊपर में 27230 चांदी चौरसा ऊपर में 41150 रुपए दस ग्राम के भाव पर बिके।

उज्जैन|सोनाकेडबरी 27275 सोना रवा 27100 चांदी पाट 41500 चांदी टंच 41200 चांदी सिक्का 800 रुपए के भाव पर बिके।

रतलाम|चांदीचौरसा 41000 चांदी टंच 41150 सिक्का 775 सोना स्टैंडर्ड 27350 सोना रवा 27200 जेवराती 26750 रुपए के भाव पर बिके।

भास्कर न्यूज | नेटवर्क

दोदिन की गिरावट के बाद बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 139 अंक चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को फिलहाल निचले स्तर पर रखने की उम्मीद के बीच आईटी, बिजली वाहन कंपनियों के शेयरों में लाभ से बाजार में तेजी आई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 138.78 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26631.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 26682.64 अंक के स्तर तक गया। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 568.53 अंक की गिरावट आई थी। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 42.60 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7975.50 अंक पर पहुंच गया। चीन द्वारा अपने बैंकों को नया कर्ज देने की चर्चा से एशियाई यूरोपीय बाजारों में भी बढ़त रही।

बोनान्जा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि इस तरह की चर्चा कि फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों को निचले स्तर पर रखेगा और चीन अपने बैंकों को नया कर्ज देगा, इस बात से बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स की कंपनियों में डॉ रेड्डीज, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, भेल, बजाज आटो, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकार्प, आईटीसी, एलएंडटी रिलायंस इंडस्ट्रीज में लाभ रहा। वहीं दूसरी ओर सिप्ला कोल इंडिया की अगुवाई में सेंसेक्स के 10 शेयरों में गिरावट आई।