पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएन गोल्ड कंपनी का ऑफिस सील

जीएन गोल्ड कंपनी का ऑफिस सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबी इंडस्ट्रीज में मिला साढ़े 11 हजार वर्गफीट ज्यादा निर्माण

जिलाप्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत बुधवार को मेट्रो टॉवर स्थित जीएन गोल्ड लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा गया, लेकिन कंपनी का ऑफिस बंद मिला। इसके चलते अधिकारियों ने ऑफिस सील करते हुए नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन कंपनी के अन्य कार्यालयों से संपर्क की कोशिश कर रहा है।

एसडीएम सपना शिवाले ने बताया मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिली थी कि जीएन गोल्ड कंपनी द्वारा लोगों से रुपए दोगुना और तीन गुना करने के नाम पर पैसा लिया जा रहा है, लेकिन तय समय में मूल राशि भी नहीं लौटाई जा रही है। रोजाना निवेशक अपने पैसे लेने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। जनसुनवाई में मिली इस शिकायत में शपथ पत्र पर ऐसे 50 शिकायतकर्ताओं के नाम भी थे। इस पर एसडीएम शिवाले के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कंपनी के मेट्रो टॉवर स्थित ऑफिस पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया संभवत: कंपनी संचालकों को इसकी भनक लग गई थी, इसलिए उन्होंने ऑफिस खोला ही नहीं, इसे देखते हुए कंपनी के बंद ऑफिस को ही सील कर दिया गया है। यहां नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसमें निर्देश हैं कि ऑफिस को कार्रवाई चलने तक बिना प्रशासन की अनुमति के खोला जाए। उन्होंने बताया शिकायतकर्ताओं से मिले कंपनी के ब्रोशर में लिखे कंपनी के अन्य कार्यालयों पर संपर्क करने की भी कोशिश की जा रही है।

मेट्रो टॉवर स्थित जीएन गोल्ड के ऑिफस को सील करते पुलिसकर्मी।

सांवेर रोड के सेक्टर स्थित एमबी इंडस्ट्रीज जहां निगम ने की नपती।

कई निवेशक भी पहुंचे

एसडीएमने बताया जब प्रशासन की टीम कंपनी के कार्यालय पहुंची तो कई निवेशक भी अपने पैसे वापस लेने यहां पहुंचे थे। दल ने ऐसे सभी निवेशकों की जानकारी ले ली है, जिन्हें आगे कार्रवाई के दौरान बयान लेने के लिए बुलवाया जाएगा।