राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा 21 से
राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा 21 से
इंदौर | इंदौरजिला ताइक्वांडो संघ और मप्र ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा 21 और 22 सितंबर को नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होगी। इसमें मप्र के सभी जिलों से लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस स्पर्धा के स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा। वे चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मप्रसबजूनियर जूडो टीम घोषित
इंदौर | मप्रकी सबजूनियर बालक और बालिका जूडो टीम घोषित कर दी गई है। टीम चेन्नई में 5 अक्टूबर से होने वाली नेशनल सबजूनियर जूडो स्पर्धा में हिस्सा लेगी। टीम का चयन मप्र जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जबलपुर में 14 सितंबर तक आयोजित राज्य सबजूनियर स्पर्धा के आधार पर किया गया।
टीम: बालक वर्ग : पीयूषपाटीदार, आयुष दत्त, मनीष चौहान, हिमांशु, गौरव शर्मा, आदित्य निगम, रितिक परिहार, मोहम्मद समीर, ध्रुव योगी, संदीप, निर्मल चौहान, कुलदीप। बालिका वर्ग : प्रेक्षा कोठारी, अनुश्रुति, शकुन जाटव, कृतिका, अनुष्का यादव, नैना, आरती मेहरा, दीपा जाटव, निकिता थापा, अंतिम यादव, रसिका, मुस्कान।
राजने जीता रजत पदक
इंदौर | गांधीनगर(गुजरात) में आयोजित राष्ट्रीय मूकबधिर कुश्ती स्पर्धा में गोमती देवी व्यायामशाला के पहलवान राज वर्मा ने रजत पदक जीता। राज ने 45 किग्रा ग्रीको रोमन ने सफलता हासिल की। वे उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय शालेय कुश्ती स्पर्धा में भी मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।