वेदांत को स्क्वॉश में दोहरा खिताब
वेदांत को स्क्वॉश में दोहरा खिताब
इंदौर | डेलीकॉलेज में आयोजित आमंत्रण स्क्वॉश चैंपियनशिप में वेदांत बाहेती ने अंडर-19 बालक और मेंस ओपन वर्ग में दोहरा खिताब जीता। स्पर्धा में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने 11, 13, 15, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लिया। जसमेर बहादुर सिंह और खुशी राठौर को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर्स का अवॉर्ड दिया गया। पुरस्कार वितरण डेली कॉलेज के निदेशक और प्राचार्य डॉ. सुमेर सिंह के आतिथ्य में हुआ।
विजेताखिलाड़ी : बालक11 वर्ष : अनुराग मोयदे, 13 वर्ष : आर्यन खंडेलवाल, 15 वर्ष : राहिल साबू, 17 वर्ष : उदितराज राठौर, 19 वर्ष : वेदांत बाहेती, बालिका 13 वर्ष : याशना मनोचा, 15 वर्ष : राधिका राठौर, 19 वर्ष : श्रेया सुरेश, मेंस ओपन : वेदांत बाहेती।
टेबलटेनिस स्पर्धा 22 से
इंदौर | इंदौरजिला टेबल टेनिस संगठन द्वारा सयाजी क्लब में आयोजित चौथी रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा 22 सितंबर से आरंभ होगी। इसमें पुरुष, महिला एकल, बालक-बालिका यूथ, जूनियर, सबजूनियर, कैडेट के साथ वेटरंस पुरुष एकल के मुकाबले होंगे।
डेलीकॉलेज राज्य शतरंज में उपविजेता
इंदौर | कटनीमें संपन्न मप्र स्टेट स्कूल चेस चैंपियनशिप में डेली कॉलेज उपविजेता रहा। डेली कॉलेज की टीम ने स्कूल टीम चैंपियनशिप में 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में अमूर खंडेलवाल, शुभ अग्रवाल, दीवा बिदासरिया, प्रखर अग्रवाल, साहिल ददवानी शामिल थे। विभिन्न व्यक्तिगत मुकाबलों में भी डेली कॉलेज के 7 खिलाड़ियों ने पदक जीते। पदकविजेता : दीवाबिदासरिया (1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य), प्रखर अग्रवाल (1 स्वर्ण, 1 रजत), साहिल ददवानी (1 रजत)।
अल्पाइनके खिलाड़ियों का चयन
इंदौर | अल्पाइनपब्लिक स्कूल के विभिन्न खिलाड़ियों का चयन इंदौर की नेटबॉल टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी सीहोर में होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
चयनितखिलाड़ी : बालिका वर्ग : प्रियाओझा, अनीषा पाटीदार, अंजली मोरे, श्रेया शर्मा, रीना बघेल, मुस्कान रजानी, सपना कुलकर्णी, रितविका गौर, प्रगति घोते, भूमिका पटेल, रोशनी जोशी, ओसमी कराहे। बालक वर्ग : अंशुल चौधरी, यश वस्त, हर्षित दुबे, सुमित खिची, कनक तिवारी, मोहित दुबे, पिकेंश मोहलिया, दर्शन पटेल।
बालविनय मंदिर को 8 पदक
इंदौर | शिक्षाविभाग द्वारा आयोजित राज्य कराते स्पर्धा में