- Hindi News
- इंदौर संभाग वालीबॉल के सभी वर्गों में विजेता
इंदौर संभाग वालीबॉल के सभी वर्गों में विजेता
इंदौर संभाग वालीबॉल के सभी वर्गों में विजेता
इंदौर | संभागीयशालेय वालीबॉल स्पर्धा में इंदौर संभाग के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों के खिताब अपने नाम किए। ब्रदर्स क्लब मैदान पर खेली गई इस स्पर्धा में 19 वर्ष के बालक वर्ग के फाइनल में इंदौर ने बुरहानपुर को, 17 वर्ष में खरगोन को तथा 14 वर्ष में बुरहानपुर को पराजित किया। बालिका 19 वर्ष के फाइनल में इंदौर ने बुरहानपुर को हराया तथा 17 14 वर्ष बालिका समूह में खरगोन को मात दी। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण लक्ष्मण परदेशी, गोपाल चौधरी, हबीब मिर्जा, नियाज मोहम्मद खान ने किया।
हितेश,शिशिर और सुदर्शन को बढ़त
इंदौर | बालयुवक मंडल द्वारा प्रकाश सोनकर की स्मृति में आयोजित 30वीं इनामी शतरंज स्पर्धा में तीन दौर के बाद 15 खिलाड़ी 3 अंक लेकर बढ़त बनाए हुए हैं। ये 15 खिलाड़ी हैं -हितेश जरिया, शिशिर शुक्ला, सुदर्शन मालगा, अनुपम नेमा, सुदीप टोडवाल, अजय वीरवानी, अभिसार साकल्ले, आनिका कामानी, अंचित व्यास, प्रकाश यादव, वसंत देशमुख, प्रिंस लोबो, जितेंद्र जैन, धर्मेश देलवार, शैलेष बिसे।
2.5 अंक लेकर 5 खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ये हैं : नीतेश जैन, रतन खांडेकर, शेखर वर्मा, आशीष कुमार यादव और सुनीत ढाबरिया।