मध्यप्रदेश क्वार्टर फाइनल में
इंदौर | मेजबानमध्यप्र देश ने अपने समूह के सभी लीग मैच जीतकर राष्ट्रीय सब-जूनियर हैंडबाल स्पर्धा (बालक वर्ग) के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। म.प्र . हैंडबाल एसोसिएशन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही इस स्पर्धा के चौथे दिन म.प्र. ने पश्चिम बंगाल को 31-17 से तथा उ.प्र. को 25-24 से पराजित किया। यह मेजबान टीम की लगातार पांचवीं जीत थी। इन दोनों जीत में गोलकीपर विश्वजीत, अनिल, कार्तिक तथा सुनील का प्रदर्शन उम्दा रहा। लीग मैचों की समाप्ति के बाद दिल्ली, झारखंड, पंजाब ने भी अंतिम आठ में अपना स्थान पक्का कर लिया।
अंतिम दौर के अन्य लीग मुकाबलों में पंजाब ने गुजरात को 18-6 से, बिहार ने तमिलनाडु को 24-14 से, उ.प्र. ने मुम्बई एकेडमी को 31-7 से, गोवा ने कर्नाटक को 18-11 से, महाराष्ट्र ने नागालैंड को 26-9 से, झारखंड ने आंध्र को 39-24 से तथा हरियाणा ने गुजरात को 19-6 से हराया।
स्पर्धा के दौरान खेले गए मुकाबले का दृश्य।