पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भव्य अभिव्यक्ति

भव्य अभिव्यक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लीजिएशुरू हो गया अभिव्यक्ति गरबा उत्सव। रोशनी की रंगीन लड़ियों के बीच शुरू हुई भक्ति की भव्य अभिव्यक्ति। गोकुल की तर्ज पर हुई खूबसूरत सजावट के बीच शुक्रवार से शुरू हुआ शहर का सबसे बड़ा और भव्य गरबा उत्सव, अभिव्यक्ति गरबोत्सव।

मुख्य द्वार से अंदर आते ही अंदाज़ा हो रहा है उत्सव की भव्यता का। मीठे गुजराती गरबों से गूंज उठा गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल का मैदान। गरबा करने वाले भी आनंदित और इस भव्यता को निहारने वाले भी। महाआरती के बाद जैसे ही सिम्फनी बैंड ने मां दुर्गा के संस्कृत में लिखे स्त्रोेत से शुरुआत की, पंडाल में स्वरलहरियों के साथ गूंज रहा था उत्साह भी। खिलखिलाते चेहरे, झिलमिल रोशनी, सजीली पोशाकें और डांडिया की मीठी आवाज़। यह बानगी है दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा उत्सव की।

रणभेरियोंके बीच महाआरती

गणेशपूजन के बाद रणभेरियां गरज उठीं। शंखनाद हुआ और प्रज्ज्वलित दीयों मशालों के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की भव्य महाआरती। इसके बाद बैंड सिम्फनी के सिग्नेचर टाइटल पर कंटेस्टेंट्स ने पंडाल में एंट्री ली और शुरू हुआ गरबा।

फोटो- कमलेशठाकुर, विजय भट्‌ट।

गर्ल्स फिल्म रामलीला में दीपिका जैसे लहंगों में आईं। सिम्पल लहंगा विद बॉर्डर और हैवी दुपट्‌टे।

पहला राउंड खत्म होने के बाद ग्राउंड में सेल्फीज़ के दौर भी चले।

कंटेस्टेंट्स का अंदाज़ भी निराला था। 2700 पार्टिसिपेंट्स में डिफरेंट नज़र आने के लिए कंटेस्टेंट्स यूनिक गेटअप में आए।