पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर को महाराष्ट्र का एसपी बनकर धमकाया

अफसर को महाराष्ट्र का एसपी बनकर धमकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| राष्ट्रीयबागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के एक अफसर को 5 लाख रुपए के लिए महाराष्ट्र से धमकी भरे कॉल रहे हैं। कॉल करने वाला उसे महाराष्ट्र का एसपी बनकर फोन लगा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने डीआईजी ऑफिस में की है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान के एक अफसर ने शिकायत की है कि उसे महाराष्ट्र का एसपी बनकर कोई अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है। अफसर ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रतिष्ठान से एक कंपनी को कृषि बीज बेचे गए थे। कुछ दिन पूर्व किसी ने शिकायत की थी कि बीज खराब हैं। इसी को लेकर पेमेंट वापस करने के लिए फोन रहे हैं। मामले में डीआईजी ऑफिस में आवेदन देने के अलावा अफसर ने लसूड़िया टीआई नरेंद्र सिंह गहरवार को जानकारी दी।