इंदौर|गुंडा अभियानमें पुलिस ने सोमवार रात जूनी इंदौर में सिटी जिमखाना क्लब में छापा मारा। यहां पर अवैध रूप से शराब परोसे जाने के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने मंगलवार रात को भी अभियान चलाया। पूरे शहर में 40 से ज्यादा गुंडे, वारंटी अन्य बदमाशों को पकड़ा।