तापमान डेढ़ डिग्री बढ़ा, 15 से बढ़ेगी ठंडक
इंदौर | दिसंबरआते ही ठंड ने शहर में दस्तक दे दी लेकिन अभी भी मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। यही वजह है कि दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री का उछाल गया। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था जो सोमवार को बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 से बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार को भी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है अभी वैसी ठंड शुरू नहीं हुई जो 24 घंटे गर्म कपड़े पहनने को मजबूर करे। संभावना है 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है।