एडवांस्ड और डीपीएस का विजयी आगाज
इंदौर | एमरल्डहाइट्स स्कूल में शुरू हुई सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस और टेनिस स्पर्धा में एडवांस्ड एकेडमी ने टेबल टेनिस और डीपीएस ने टेनिस में जीत से आगाज किया। इससे पहले स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह के आतिथ्य में हुआ। टेबल टेनिस के मुकाबलों में अंडर-14 बालिका वर्ग में एडवांस्ड एकेडमी ने डीपीएस मस्कट को 3-0, गुरुकुल ग्लोबल ने जीजीमेस इंडियन दोहा को 3-0, डीपीएस इंद्रपुरम ने इंडियन मस्कट को 3-0, ओएस शारजाह ने डीएवी फतेहाबाद को 3-0 तथा वलुकदार ने डीपीएश शारजाह को इतने ही अंतर से हराया।
टेनिसपरिणाम : बालिकाअंडर-14 डीपीएस गोलाघाट विवि इंडियन मस्कट 2-0, भारतीय विद्या भवन विवि बाल भारती जालंधर 2-0। बालक-14 वर्ष- एमजीएन पब्लिक जालंधर विवि डीपीएस दुबई 2-0, डीपीएस तेलंगाना विवि डीपीएस भोपाल 2-0। बालिका 19 वर्ष- प्रज्ञान स्कूल नोएडा विवि अवर ऑन शारजाह 2-1, हंसराज माडल दिल्ली विवि डीपीएस कतर 2-0, डीपीएस पटना विवि एमआईएस कतर 2-0, नीरज माडल जयपुर विवि इंडियन स्कूल मस्कट 2-0।