एनडीपीएस और कोल्ट्स जीते
इंदौर | स्टारक्लब द्वारा आयोजित अंडर-18 क्रिकेट स्पर्धा में एनडीपीएस ने क्रिश्चियन एमिनेंट को 7 विकेट से और इंदौर कोल्ट्स ने खनूजा क्लब को 76 रनों से हराया।
संक्षिप्तस्कोर : जिमखाना मैदान- क्रिश्चियनएमिनेंट 46 ओवर में 142 रन (अंकुश सिंह 57, अजय प्रताप सिंह 27 रन, तेजस तिवारी 5 विकेट), एनडीपीएस- 32 ओवर में 3/145 रन (रजत येंगड़े 71, ऋषभ चौबे 44 रन, अजय प्रताप, अंकुश रवि नामजोशी 1-1 विकेट)। खालसा मैदान- इंदौर कोल्ट्स 46 ओवर में 186 रन (मोहम्मद फैज 51, गौतम कोठारी 50 रन, इरफान शेख 4 विकेट)। खनूजा क्लब 23 ओवर में 110 रन (इरफान शेख 35 रन, हेमंत 7 विकेट)।