- Hindi News
- स्कूल से किताब बेची तो होगी निलंबन की कार्रवाई : डीपीसी
स्कूल से किताब बेची तो होगी निलंबन की कार्रवाई : डीपीसी
सरकारीस्कूल में कितनी किताबें आईं, कितनी पुरानी बची हुई हैं, इन सभी का रिकॉर्ड डीपीसी (जिला परियोजना समन्वयक) ने मांगा है। साथ ही यह आदेश भी जारी किया है कि किसी भी स्कूल से किताबें नहीं बेची जाएं, चाहे वह कितनी ही पुरानी क्यों हो। यदि किताबें रद्दी में बेचने का मामला सामने आया तो संबंधित प्रधानाध्यापक-शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, हाल ही में शासकीय उर्दू स्कूल से पुरानी किताबें अभ्यास पुस्तिका बेचने के मामले को राज्य शिक्षा केंद्र ने गंभीरता से लिया है। डीपीसी इंतेखाब खान ने कहा- सभी स्कूलों को भी एक पत्र जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि स्कूल में कितनी किताबें शेष हैं, एक-एक किताब का रिकॉर्ड दें। पुरानी किताबें जो आउट ऑफ सिलेबस हो गई हैं, उन्हें रिफ्रेंस के तौर पर रखा जाए। स्कूल कोई किताब, अभ्यास पुस्तिका बेच नहीं सकेगा। यदि ऐसा किया तो निलंबन की कार्रवाई होगी। शासकीय संपत्ति बेचने का मामला भी दर्ज करवाया जा सकता है।
उर्दू स्कूल से किताबें, अभ्यास पुस्तिका बेचने के मामले में जांच चल रही है। जो किताबें बेची गई थीं, उसकी सूची बनाई जा रही है। डीपीसी ने कहा- मामले में एक शिक्षिका की लापरवाही सामने आई है। अब नोटिस जारी होंगे और कार्रवाई होगी।
जांच जारी, नोटिस देंगे