- Hindi News
- यूथ फेस्टिवल में महिला प्रतियोगियों की सुरक्षा के लिए बनेगी विंग
यूथ फेस्टिवल में महिला प्रतियोगियों की सुरक्षा के लिए बनेगी विंग
यूनिवर्सिटीकी मेजबानी में 12 से 16 फरवरी तक होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल को लेकर बुधवार को बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि फेस्टिवल में आने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए फैकल्टी और छात्राओं की विंग तैयार की जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर हर रूम में चस्पा किए जाएंगे। सभी प्रतिस्पर्धाएं एक ही ऑडिटोरियम में होंगी। बैठक में कुलपति ने कहा कमेटियां अनुमानित बजट बनाकर दें। आईआईपीएस के पूर्व डायरेक्टर डॉ. बीके त्रिपाठी ने कहा तक्षशिला परिसर में भी छात्र कल्याण संकाय के डीन का अस्थायी कार्यालय खुलना चाहिए। फेस्टिवल में 25 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें 500 छात्राओं सहित एक हजार प्रतियोगी शामिल होंगे।