पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य सेवा अधिकारियों ने खोला मोर्चा, 14 को भोपाल में बैठक

राज्य सेवा अधिकारियों ने खोला मोर्चा, 14 को भोपाल में बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| शासनकी सेवा शर्तों, पदोन्नति अन्य नीतियों के खिलाफ राज्य सेवा संघ और राजस्व सेवा के ढाई हजार अधिकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने 14 दिसंबर को भोपाल में होने वाले मप्र प्रशासनिक सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का राज्य के सभी अधिकारियों को बुलावा भेजा है। इसी दिन तहसीलदार और भू-अभिलेख संघ का भी वार्षिक सम्मेलन होगा। तीनों संघ मिलकर महासंघ बनाने की तैयारी में हैं। राज्य सेवा संघ की ओर से सभी सदस्यों को संदेश भेजा गया कि वे अपने जिला कलेक्टर को 14 दिसंबर को मुख्यालय में नहीं होने की सूचना दे दें। यदि वे सम्मेलन में नहीं रहे हैं तब भी गैरहाजिर रहने की सूचना दें, ताकि आईएएस पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़े।