पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी सागर के नजदीकी रहे पीएसएम और पैथालॉजी डिपार्टमेंट से जुड़े डॉक्टर्स

आरोपी सागर के नजदीकी रहे पीएसएम और पैथालॉजी डिपार्टमेंट से जुड़े डॉक्टर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकॉलेज से जुड़े इंदौर के चार डाक्टर्स की पीएमटी रैकेट के सरगना डॉ. जगदीश सागर से नजदीकी बताई जाती है। ये चारों पीएसएम (प्रिवेंट्यू एंड सोशल मेडिसीन) तथा पैथालॉजी िवभाग से जुड़े हैं। सागर ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से ही पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इन चारों डॉक्टर्स से वह तभी से जुड़ा रहा है। इन डॉक्टर्स द्वारा पीएमटी की एक्जाम पास किए जाने की जांच भी एसआईटी कर रही है। एसआईटी को इन चारों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

पीएमटी कांड का सरगना डॉ. सागर फिलहाल भोपाल जेल में बंद है और उससे एसआईटी की पूछताछ लगातार जारी है। इसी सिलसिले में इंदौर के चार डॉक्टर्स भी अब जांच के दायरे में हैं। पीएमटी कांड का खुलासा होने के बाद डॉ. सागर और दलाल गंगाराम की गिरफ्तारी के वक्त भी अंदेशा जताया गया था कि इंदौर में सागर से जुड़े डॉक्टर्स से पूछताछ की जा सकती है, लेकिन लगातार दूसरे मामले सामने आते रहने के चलते एसटीएफ ने इस तरफ तब पूरा ध्यान नहीं दिया था। अब इंदौर में एसटीएफ के नियंत्रण में काम कर रही एसआईटी की नजरों में यह सारे डॉक्टर्स गए हैं। एसआईटी 2006 से लेकर 2012 तक के सभी ऐसे मामलों की जांच कर रही है। जिन छह सालों के दौरान डॉ. सागर पीएमटी रैकेट में सबसे ज्यादा सक्रिय रहा है उन्हीं सालों में इन चारों डॉक्टर्स ने पीएमटी की परीक्षा पास की थी। इसलिए इन पर जांच एजेंसी का शक और अधिक गहरा है।

छहसालों में कई का एडमिशन

एसआईटीसूत्रों के मुताबिक 2006 से लेकर 2012 तक सात साल में हुई पीएमटी की परीक्षा में कई लोगों ने इंदौर में डॉ. जगदीश सागर और उसके दलाल गंगाराम के मार्फत एडमिशन करवाया। इसमें इंदौर के कई डॉक्टर्स के नाम भी आए हैं। कई ने अपने परिवार के सदस्यों और संबंधियों का एडमिशन करवाया है। इन लोगों की जानकारी एसआईटी निकाल रही है।

कई डॉक्टर्स चले गए दूसरे प्रादेश