पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लहसुन, प्याज और आलू में उतार का रुख

लहसुन, प्याज और आलू में उतार का रुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहसुन, प्याज और आलू में उतार का रुख

व्यापार संवाददाता | इंदौर

लहसुनमेंे 1 से 2 रुपए की मंदी बताई गई। आलू और प्याज में 50-50 पैसे प्रति किलो की मंदी देखने को मिली। राशन का आलू 780 से 831 मीडियम 700 से 800 रुपए प्रति 40 किलो के भाव रहे। आवक 4000 कट्टे की रही। यूपी का आलू 750 से 800 रुपए प्रति 40 किलो के भाव रहे और आवक 13 गाड़ी की रही। प्याज बेस्ट सुपर मोटा 600 से 700 बारीक 300 से 400 एवरेज 450 से 650 रुपए प्रति 40 किलो के भाव रहे। आवक प्याज की 90 गाड़ी की रही। लहसुन बारीक 1500 से 2300 पूना लड्डू 2700 से 3500 सुपर फूल गोला 4000 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे और आवक 8000 बोरी की रही।