गेहूं मालवराज अौर पोषण में मंदी
गेहूं मालवराज अौर पोषण में मंदी
इंदौर| संयोगितागंजअनाज मंडी में गेहूं मालवराज और पोषण में 25 से 50 रुपए की मंदी देखने को मिली। इसका कारण लेवाली का अभाव होना बताया गया। वहीं, मिल क्वालिटी गेहूं के भाव में 20 से 25 रुपए का सुधार रहा। मिल क्वालिटी 1525 से 1550 लोकवन एवरेज 1550 से 1600 बेस्ट 1650 से 2000 चंदौसी 1800 से 3000 मालवराज एवरेज 1750 से 1850 मालवराज बेस्ट 1900 से 1925 पोषण 1950 से 2000 पूर्णा 1575 से 1650 ज्वार दांगी 1280 से 1300 सीएच 1500 से 1600 देसी 1700 से 1800 मक्का पीली 1300 से 1320 रुपए के भाव रहे।