- Hindi News
- विस 1 के 16 पार्षद आगे आए, हम बनाएंगे आदर्श सड़क
विस-1 के 16 पार्षद आगे आए, हम बनाएंगे आदर्श सड़क
स्वच्छ-इंदौरके लिए भास्कर द्वारा शुरू किए गए महाअभियान के तहत चुनाव लड़ रहे जिन पार्षद प्रत्याशियों ने इस अभियान से जुड़ने का वादा किया था, उनमें से कई जीत कर अब पार्षद बन गए हैं। भास्कर ने जब इनसे पूछा कि वे वार्ड में कौन सी एक सड़क बनाएंगे, जिस पर बैठकर खाना खाने में भी हिचक हो। ऐसी साफ, स्वच्छ, अतिक्रमण गुमटी मुक्त और हरियाली युक्त सड़क के लिए पार्षद भी आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रं. 1 के 16 वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की सड़कों के नाम बताए हैं। सभी ने वचन दिया है कि वे जल्द से जल्द इन सड़कों को आदर्श बनाएंगे।