पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी की पहल, थीसिस जमा होने के छह माह में अवॉर्ड होगी पीएचडी

यूनिवर्सिटी की पहल, थीसिस जमा होने के छह माह में अवॉर्ड होगी पीएचडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी से पीएचडी की तैयारी कर रहे शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब थीसिस जमा होने के छह माह के भीतर उसे पीएचडी अवॉर्ड हो जाएगी। अभी इसमें तीन साल तक का वक्त लगता था। प्रबंधन ने समय-सीमा तय कर दी है। छह माह में थीसिस जांचकर भी आएगी और उसी अवधि में वायवा भी होगा। इतना ही नहीं वायवा होने के तीन दिन के भीतर डिग्री अवॉर्ड होगी। अभी इसमें कम के कम एक माह का वक्त लगता है। कहा जाता था कि एक साथ कम से कम 10 पीएचडी अवॉर्ड होगी, लेकिन अब सिंगल पीएचडी भी अवॉर्ड कर दी जाएगी। प्रबंधन पीएचडी संबंधी शिकायतों के लिए एमपी ऑनलाइन की ही एकल खिड़की पर शिकायतें भी सुनेगा।