पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल रेडिसन के पास 12 करोड़ की जमीन पर कब्जा

होटल रेडिसन के पास 12 करोड़ की जमीन पर कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | होटलरेडिसन चौराहे के पास सड़क के दूसरी ओर 12 करोड़ से अधिक मूल्य की सरकारी जमीन पर 12 लोगों ने कब्जा कर रखा है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होने के बाद अब इसे अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी हो रही है। मौके पर ग्रेनाइट की दुकानें और एक छोटा रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। दरअसल होटल रेडिसन में सरकारी जमीन शामिल होने की शिकायत पर प्रशासन ने सरकारी सर्वे नंबर 30 और 19/1 की जांच की थी। इसी दौरान यह सामने आया था कि होटल से लगी सड़क के दूसरी ओर भी यही सर्वे नंबर है और इस पर कब्जे हैं। बाद में इसकी अलग से जांच की गई तो पता चला कि इन सरकारी सर्वे नंबरों की 10850 वर्गफीट जमीन पर कब्जा है।