- Hindi News
- बच्चों से मिलने अमेरिका गए डॉक्टर के घर से जेवर सहित सात लाख चुरा ले गए
बच्चों से मिलने अमेरिका गए डॉक्टर के घर से जेवर सहित सात लाख चुरा ले गए
बच्चोंसे मिलने अमेरिका गए डॉक्टर के घर से चोर सात लाख रुपए से ज्यादा का माल चुरा ले गए। चोर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे थे।
विजय नगर पुलिस के अनुसार वारदात स्कीम नंबर 54 मेें रहने वाले डॉ. शौकत अली के घर हुई। प|ी हमीदा ने बताया उनकी एक बेटी कनाडा में दो बच्चे अमेरिका में रहते हैं। 22 जून को दंपती अमेरिका गए थे। बुधवार को लौटे तो गेट पर ताला लगा था। लेकिन अंदर गए तो सारा सामान फैला था और चोरों के पैरों के निशान थे। ऊपरी मंजिल के कमरों का सामान भी फैला था। बदमाश अलमारी को खोलकर उसमें रखे 15 से 18 तोला सोने के जेवरात नकदी सहित 7 लाख से ज्यादा का माल ले गए।
सफाई के लिए रखा था युवक
डॉ.शौकत अली ने बताया कुछ माह पहले बबलू पंवार को ठेके पर घर के छोटे-मोटे काम करने के लिए रखा था। वह घर की सफाई और पौधों में पानी डालता था। उसे ही हमारे बाहर जाने की जानकारी थी। बुधवार को उसे कई बार फोन लगाया पर वह नहीं आया।
सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा में घर
हमीदाने बताया कुछ साल पहले भी उनके यहां दो बार चोरी हो चुकी है। तब भी लाखों का माल गया था। इसके बाद घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। वर्तमान में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनके फुटेज नहीं निकाले गए। परिवार को संदेह है वारदात करने वालों की संख्या दो से ज्यादा हो सकती है।