- Hindi News
- इंदौर लायनेसक्लब इंदौर वेस्ट और उत्कर्ष क्लब ने संयुक्त रूप
इंदौर लायनेसक्लब इंदौर वेस्ट और उत्कर्ष क्लब ने संयुक्त रूप
इंदौर लायनेसक्लब इंदौर वेस्ट और उत्कर्ष क्लब ने संयुक्त रूप से संजीवनी सेवा संगम, मूक बधिर विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। इसमें आनंद सर्विस सोसायटी आल डिसेबल, विकलांग कल्याण संघ, रोटरी पॉल, हरि ओम मल्टीपल रिक्यारमेंट, महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ आदि संस्थाओं के बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डॉ. अतुल नाहर, विशेष अग्रवाल, अमित निर्माण, डॉ. पीयूष अग्रवाल डॉ. प्रशांत भारती ने सेवाएं दीं। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर कल्पना बंडी, लक्ष्मण बत्रा, प्रभा जैन, प्रेम बत्रा, सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
स्पेशल बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया