पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर मध्यप्रदेशकी सबसे बड़ी टैलेंट सर्च कॉम्पीटिशन ब्रेन ऑफ एमपी

इंदौर मध्यप्रदेशकी सबसे बड़ी टैलेंट सर्च कॉम्पीटिशन ब्रेन ऑफ एमपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर मध्यप्रदेशकी सबसे बड़ी टैलेंट सर्च कॉम्पीटिशन ब्रेन ऑफ एमपी कोलंबिया कॉन्वेंट स्कूल में शुरू हुई। इसमें कक्षा 4 से 12वीं के तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए।

इस इवेंट के नॉलेज पार्टनर रैंकर्स पॉइंट ने बताया कि यह कॉम्पीटिशन दो चरणों में कक्षा 4 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए होगी। इस कॉम्पीटिशन तीन हिस्सों में जैसे ग्रुप ए- कक्षा चौथी से छठी, ग्रुप बी- कक्षा 7वीं से 9वीं और ग्रुप सी- कक्षा 10वीं से 12वीं में होगी। मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में सीबीएसई और एमपी बोर्ड दोनों ही स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए होने वाली इस कॉम्पीटिशन के प्रथम चरण में स्टूडेंट्स से आईक्यू पर आधारित 40-45 प्रश्न पूछे जाएंगे। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें द्वितीय चरण के लिए योग्यता हासिल होगी। द्वितीय चरण में एप्टिट्यूड पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही चरणों में स्टूडेंट्स का चयन उनके ग्रुप के आधार पर होगा एवं विजेताओं को स्कॉलरशिप, प्राइज़, सर्टिफिकेट आदि से पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया ब्रेन ऑफ एमपी स्टूडेंट्स को उनकी प्रतिभा जांचने का एक मंच प्रदान कर रहा है। मध्यप्रदेश के सभी स्कूल इस कॉम्पीटिशन का हिस्सा बन सकते हैं और अपने स्टूडेंट्स की प्रतिभा को सामने ला सकते हैं।

education buzz

टैलेंट हंट \\\"ब्रेन ऑफ एमपी\\\' शुरू