पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aadhar Card Gas Connection Subsidy Indore Madhya Pradesh

आधार कार्ड से गैस कनेक्शन लिंक नहीं दूसरे ग्राहक के खाते में जा रही सब्सिडी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. घरेलू रसोई गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कराने की योजना से कई ग्राहक परेशान हो रहे हैं। अभी तक ग्राहक कम सब्सिडी मिलने और टैक्स कटने से ही नाराज थे, लेकिन अब सब्सिडी किसी और ग्राहक के खाते में जाने की शिकायतें भी कंपनी और गैस एजेंसी के पास आ रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, इसके बाद भी बाजार भाव से सिलेंडर मिल रहे हैं और सब्सिडी किसी अन्य के खाते में जा रही है।

विजय नगर क्षेत्र निवासी भारती रघुवंशी के यहां सत्यम गैस एजेंसी का कनेक्शन है। उन्होंने कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। भारती के पति अनिल रघुवंशी ने बताया अक्टूबर 2013 से ही घर पर बाजार भाव से गैस सिलेंडर आ रहे हैं, जब पूछा गया तो बताया गया कि आपका कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक है और खाते में सब्सिडी आएगी। जब एजेंसी पर जाकर पूछा तो उनके गैस कनेक्शन पर किसी अन्य व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक मिला। इस पर आपत्ति ली, लेकिन इसके बाद भी बाजार भाव से ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं। एजेंसी और कंपनी दोनों ही इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

833 रुपए सब्सिडी- रसोई गैस के दाम बढऩे के बाद अब ग्राहकों के खाते में प्रति सिलेंडर 833 रुपए की सब्सिडी आ रही है। बाजार भाव में सिलेंडर 1347 रुपए का है। जिन ग्राहकों ने खाता लिंक नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी भाव में सिलेंडर 449.50 रुपए में पड़ रहा है।

जानकारी देने का कहा
इतने गैस कनेक्शन हैं, कभी कुछ हो जाता है। मामले में स्थानीय अधिकारियों को गैस एजेंसी से बात कर मामले की जानकारी देने और समस्या दूर करने के लिए कहा है।
अमलेश दत्ता, प्रमुख इंडेन गैस, मप्र-छग