पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Accident By Vehicle Student Dead Indore Madhya Pradesh

आधे घंटे पहिए के नीचे दबा रहा छात्र, जेसीबी से डंपर उठाकर निकाला शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. दोस्त के साथ कोचिंग जा रहे 11वीं के एक छात्र को चितावद रोड पर रेती से भरे डंपर ने रौंद दिया। हादसा सुबह साढ़े आठ बजे आनंद नगर कॉलोनी के मुहाने पर हुआ। हादसा होते ही डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। छात्र आधे घंटे तक अगले पहिए के नीचे दबा रहा। लोगों ने जेसीबी से डंपर को उठवाकर शव निकाला।

भंवरकुआं पुलिस के अनुसार त्रिलोक पिता विष्णुप्रसाद दांगी (19) दोस्त कृष्णमूर्ति दांगी के साथ आनंद नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। त्रिलोक मूलत: मोतीपुरा (ब्यावरा) का रहने वाला था और यहां जंजीरावाला चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 11वीं का छात्र था।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर-